Anuj Tyagi

BIG BREAKING | बुलंदशहर

बुलंदशहर एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर ढेर, सिपाही घायल

बुलंदशहर में देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर मारा गया। मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिस सिपाही घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ज़ुबैर उर्फ पीटर अपने एक साथी के साथ देहात थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मेरठ की ओर भागने लगे। इसी दौरान देहात थाना पुलिस और गुलावठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ज़ुबैर उर्फ पीटर मुठभेड़ में ढेर हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में इलाके में काम्बिंग अभियान जारी है।

मौके से बदमाश के पास से एक पिस्टल, ज़िंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। मृतक बदमाश ज़ुबैर उर्फ पीटर मेरठ का रहने वाला था और बुलंदशहर देहात थाने में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ज़ुबैर पर लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 47 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

आर-टी सैट पर सूचना फ्लैश होते ही गुलावठी पुलिस भी मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *