राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी की घोषणा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बने अमित त्यागी

मुज़फ्फरनगर।
त्यागी भूमिहार महासभा के संगठनात्मक विस्तार को लेकर उत्तराखंड में हुई कई बैठकों के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन ने उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जनपद हरिद्वार के गांव नंगला इमरती निवासी  अमित त्यागी को त्यागी भूमिहार महासभा, उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय त्यागी (अक्षु) ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही प्रेस वार्ता आयोजित कर सभी साथियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ पारिवारिक कारणों के चलते वह फिलहाल किसी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पा रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमित त्यागी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और संगठन को उत्तराखंड में मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *