मुजफ्फरनगर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य समाज शहर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

मुजफ्फरनगर।
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर एवं आर्य समाज शहर मुजफ्फरनगर का वार्षिक उत्सव रविवार को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आर्य समाज शहर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र आर्य ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व जितेंद्र सिंह ने निभाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे हवन यज्ञ के साथ हुआ, जिसे मेनपाल आर्य के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और समापन तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु व समाजजन उपस्थित रहे। वर्षों बाद आर्य समाज के कार्यक्रमों में इस तरह की भारी भीड़ देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में कुंवर बृजेश सिंह (राजमंत्री, लोक निर्माण विभाग), सांसद चंदन चौहान, राकेश शर्मा (राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी), विजय त्यागी (ब्लॉक प्रमुख), अक्षय पुंडीर (ब्लॉक प्रमुख), दीपक सोम, नन्द किशोर पुंडीर, ठाकुर विक्रम सिंह (जिला पंचायत सदस्य), अमित रावल, योगराज सिंह (पूर्व मंत्री), प्रदीप बालियान (पूर्व विधायक), सुधीर बालियान (पूर्व विधायक) सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजन समिति में मुख्य भूमिका:

  • हरिओम त्यागी – प्रधान, आर्य समाज
  • अनूप सिंह – मंत्री, आर्य समाज
  • मुकेश आर्य – अध्यक्ष, शहर आर्य समाज
  • आनंदपाल सिंह – संरक्षक
  • प्रदीप मलिक – ऑडिटर
  • महेश पालीवाल – पुस्तकालय अध्यक्ष
  • सुरेंद्रपाल – आर्यवीर दल अधिष्ठाता
  • अशोक राठी – पर्यवेक्षक
  • अभिषेक कुमार – कोषाध्यक्ष
  • संजीव पंवार – आर्य वरिष्ठ उपप्रधान
  • शांतप्रसाद शास्त्री – पुरोहित

इसके अतिरिक्त मंजू आर्य, संगीत आर्य, राजेश आर्य, सुधा आर्य आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

भजनोपदेशक:

  • राजवीर सिंह (सुखतीर्थ)
  • धर्मवीर आर्य (मथुरा)
  • अरुण (खतौली)

पूरे कार्यक्रम में भक्ति, वैदिक संस्कृति और सामाजिक एकता की अद्भुत झलक देखने को मिली।


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *