मुज़फ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर गोली लगने से घायल, एक गिरफ्तार — थार गाड़ी और अवैध हथियार बरामद

मुज़फ्फरनगर। रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से एक थार गाड़ी, तीन अवैध तमंचे, एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ था। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दीपांशु पुत्र हरेन्द्र (35 वर्ष) को गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह अभी भी उपचाराधीन है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

रविवार को एसओजी और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में थी, तभी एक संदिग्ध थार (UP 12 BV 7834) को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश — राजा उर्फ राज निवासी सलेमपुर और अशजद निवासी प्रेमपुरी — गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा बदमाश चिराग पंवार निवासी प्रेमपुरी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से एक थार गाड़ी, तीन तमंचे, एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1️⃣ राजा उर्फ राज पुत्र स्व. सुमित निवासी ग्राम सलेमपुर (घायल)
2️⃣ अशजद पुत्र नसीम निवासी प्रेमपुरी (घायल)
3️⃣ चिराग पंवार पुत्र दिनेश पंवार निवासी प्रेमपुरी

बरामदगी:

  • 01 अवैध तमंचा .32 बोर
  • 01 पिस्टल .32 बोर (बिना मैगजीन)
  • 01 अवैध तमंचा .315 बोर
  • 02 जिंदा कारतूस .32 बोर, 03 जिंदा कारतूस .315 बोर
  • 01 खोखा कारतूस .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर
  • थार गाड़ी नंबर UP 12 BV 7834

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि घायल बदमाशों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

BYTE= सत्यनारायण प्रजापत (एसपी सिटी मुजफ्फरनगर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *