समाजवादी पार्टी ने हर्ष से मनाई भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती

मुजफ्फरनगर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल तथा प्रमुख समाजवादी नेता व स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित उनके जीवन संघर्ष पर विचार गोष्ठी में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को देश में फैली रियासतों को एकीकृत करके देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लौह इरादों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में मनाकर उन्हें नमन किया जाता है।

सपा नेता चौधरी ओमपाल सिंह, सोमपाल सिंह कोरी और साजिद हसन ने प्रमुख समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उनकी भूमिका और समाजवादी विचारधारा के लिए उनके संघर्ष को सदैव याद किया जाएगा।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी व आचार्य नरेंद्र देव जी की जयंती हर्षपूर्वक मनाते हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज कुरैशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी, सपा नेता रोहित चौधरी, राहुल रानिया, पवन पाल, सपा सभासद सुंदर सिंह, सपा नेता लोकेंद्र कुमार, राव नफीस, आयुष चौधरी, हुसैन राणा, हरिदेव प्रधान, रविंद कुमार, मोंटी सिंह सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी 
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने भारत की एकता और अखंडता की नींव रखी, वहीं आचार्य नरेंद्र देव जी ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *