मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत, पुलिस से मुठभेड़ के दौरान चली गोली!
मुंबई के पवई इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जहाँ रोहित आर्या नामक युवक ने एक एक्टिंग स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बना लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान रोहित आर्या गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस टीम ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सौभाग्य से सभी बच्चे सुरक्षित बचा लिए गए हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि रोहित आर्या ने इस वारदात को किस उद्देश्य से अंजाम दिया।
खबर को अपडेट किया जा रहा है

