Anuj Tyagi


पुरकाजी में रोडवेज बसों के संचालन को लेकर चेयरमैन जहीर फारूकी ने सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर

पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी ने एआरएम मुजफ्फरनगर प्रभात सिन्हा एवं स्टेशन इंचार्ज मुजफ्फरनगर से मुलाकात कर पुरकाजी में रोडवेज बसों के अंदर से संचालन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

चेयरमैन फारूकी ने बताया कि पूर्व में विभिन्न डिपो की करीब 350 रोडवेज बसें पुरकाजी बस अड्डे के अंदर तक आती थीं, लेकिन अब अधिकांश बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं। इससे पुरकाजी कस्बे और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को शिक्षा, व्यापार और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले MST पास भी पुरकाजी बस अड्डे से बनाए जाते थे, परंतु अब यह सुविधा भी बंद हो गई है। कई बार पूर्व एआरएम को बाईपास पर जाम लगाकर जनता ने बुलाया था, जिसके बाद आरएम ने भूराहेड़ी बाईपास पर आदेश बोर्ड लगवाया था कि बसें पुरकाजी के अंदर से होकर जाएंगी, लेकिन वर्तमान में यह व्यवस्था फिर बंद हो गई है।

चेयरमैन ने कहा कि नगर पंचायत पुरकाजी प्रशासन रोडवेज के संचालन के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने को तैयार है। इस पर एआरएम प्रभात सिन्हा ने आश्वासन दिया कि मुजफ्फरनगर डिपो की बसें अब पुरकाजी के अंदर से होकर ही जाएंगी। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और जल्द टीम सहित पुरकाजी आकर निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *