हरिद्वार-रुड़की को मिला बड़ा सम्मान: डॉ. प्रदीप त्यागी बने नॉर्दर्न रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के प्रस्ताव पर गंगोत्रीकुंज, पनियाला रोड निवासी और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रदीप त्यागी को रेल मंत्रालय की नॉर्दर्न रेलवे सलाहकार समिति (ZRUCC) का सदस्य मनोनीत किया है।

रेल मंत्रालय की यह महत्वपूर्ण समिति नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू, फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, लखनऊ और मुरादाबाद जैसे छह बड़े डिविज़नों के कार्यों पर परामर्श देती है, जिनके अधीन लगभग 995 रेलवे स्टेशन आते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से बाल्यकाल से ही जुड़े डॉ. प्रदीप त्यागी इससे पूर्व भी वर्ष 2018 से 2020 तक इसी समिति के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। जनता के मुद्दों को शासन तक पहुंचाने और विकासोन्मुखी सुझाव देने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

अपने पुनः मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. प्रदीप त्यागी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद डॉ. कल्पना सैनी और संगठन का आभार जताते हुए कहा कि—

“यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक जिम्मेदारी भी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नए भारत, आधुनिक भारत’ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए रेलवे को और अधिक यात्री-केंद्रित व तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का प्रयास करूंगा। यात्रियों की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने बताया कि समिति के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

“रुड़की, डंढेरा, लक्सर और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों को उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा — जिनमें आधुनिक मेटल डिटेक्टर डोर, सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, प्लेटफॉर्म इंडिकेटर बोर्ड, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए एस्केलेटर, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, आरामदायक बेंच, आधुनिक प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट और स्वच्छ शौचालय शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि रेलवे केवल एक परिवहन साधन नहीं, बल्कि भारत के विकास की धड़कन है। आने वाले वर्षों में प्रयास रहेगा कि हर यात्री को सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वच्छ यात्रा अनुभव मिल सके।


 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *