लखनऊ पुलिस की बड़ी मुठभेड़: 1 लाख का इनामी बदमाश गुरुसेवक ढेर
लखनऊ। उन्नाव के ड्राइवर की सीतापुर में हत्या करने वाले 1 लाख के इनामी बदमाश गुरुसेवक पुत्र बलिंद्र निवासी पटाई, पुवायां (शाहजहांपुर) को लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
मुठभेड़ रविवार देर रात आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट की सर्विस लेन पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार चल रहा गुरुसेवक पारा थाना क्षेत्र में दिखाई दिया है। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर उन्नाव के ड्राइवर की हत्या का मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश लंबे समय से चल रही थी।

