एंटी करप्शन टीम ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन, कीटनाशक छिड़काव और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
मुजफ्फरनगर।
नगर पालिका क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को लेकर एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। टीम ने झांसी की रानी पार्क सहित पूरे नगर क्षेत्र में फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग की।
टीम ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में मच्छरों की बढ़ती संख्या से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। झांसी की रानी पार्क में शौचालय और सफाई व्यवस्था भी अत्यंत खराब स्थिति में है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
टीम के जिलाध्यक्ष विक्की चावला ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सभी वार्डों में फॉगिंग करानी चाहिए और पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस दौरान संजय गोस्वामी (जिला उपाध्यक्ष), मोहम्मद नदीम अंसारी (जिला महामंत्री), रविकांत (जिला सचिव), विपिन सिंघल, संजय चावला, संजय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, विनय कुमार, अनिल गर्ग, विजय गोयल, गौरव सिंघल, सन्नी अहलूवालिया, नितिन बालियान, श्रेय मित्तल और दीपक गर्ग सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
टीम ने नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया कि सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से क्षेत्र में तैनात किया जाए ताकि मच्छरजनित बीमारियों से आम जनता को राहत मिल सके।

