“कांशीराम अमर रहें” के नारों के साथ समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, संविधान और आरक्षण बचाने के संकल्प के साथ मनाई पुण्यतिथि
मुजफ्फरनगर।
समाजवादी पार्टी ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने “कांशीराम अमर रहें” के नारों के साथ उनके विचारों और संघर्ष को नमन किया।
जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि यह कार्यक्रम सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि कांशीराम जी का संघर्ष समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए था, और समाजवादी पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संविधान, आरक्षण और पीडीए के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है।
समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की विचारधारा कांशीराम जी के मिशन के विपरीत है, जबकि सपा ही उनके सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, सलीम मलिक, इमलाक प्रधान, नेपाल सिंह एडवोकेट, सभासद शहजाद चीकू, सभासद सुंदर सिंह, सभासद हसीब राणा, डॉ. इसरार अल्वी, जॉनी कुमार, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, मीर हसन, जुनैद आलम, शादाब राणा, फरमान चौधरी, हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल, राहुल कुमार, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

