नई दिल्ली।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और उनके साथ वृक्षारोपण भी किया।

बैठक के बाद भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का व्यवहार अत्यंत सौम्य और सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं पर लंबी चर्चा हुई और संगठन की ओर से 24 मांगों का ज्ञापन कृषि मंत्री को सौंपा गया।

चौधरी संजीव तोमर ने उम्मीद जताई कि सरकार किसानों के हित में जल्द ठोस कदम उठाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर, मंडल प्रवक्ता चंदन त्यागी, युवा जिला उपाध्यक्ष हनी बालियान और ब्लॉक प्रभारी विशाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *