बरेली में एनकाउंटर: 1 लाख का इनामी डकैत इफ्तेखार उर्फ ‘सोल्जर’ ढेर, SOG कांस्टेबल घायल

बरेली। नैनीताल रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी डकैत इफ्तेखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान मारा गया। इफ्तेखार 8 साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था और 7 जिलों में 19 आपराधिक मुकदमों में वांछित था। मुठभेड़ में SOG का हेड कांस्टेबल राहुल घायल हुआ। मौके से पिस्टल, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद हुई। एक अन्य बदमाश फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *