मुज़फ्फरनगर भाजपा कार्यालय में जगदीश भाई पांचाल को गुजरात भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर
मुज़फ्फरनगर भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज पांचाल विश्वकर्मा ने पटका पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
कार्यक्रम के दौरान शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने गुजरात प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदीश भाई पांचाल विश्वकर्मा, मंत्री गुजरात सरकार, को निर्विरोध चुनकर भारत वर्ष के पांचाल विश्वकर्मा समाज का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और गृह मंत्री अमित शाह सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमोहन तायल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, रोहतास पाल, यशवीर सिंह (क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा), जिलामंत्री सुधीर खटीक,जिलामंत्री सुनील दर्शन, विजय प्रजापति, विशाल गर्ग, रविकांत प्रधान, विक्रांत खटीक, पिंटू त्यागी, पंकज माहेश्वरी, सावन कुमार एड., अश्मित पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

