सपा पीडीए पंचायत में ज़िया चौधरी और पंकज मलिक ने कहा – उत्पीड़न के खिलाफ सभी को लामबंद होना होगा

मुज़फ़्फ़रनगर।चरथावल विधानसभा के गांव कुलेहड़ी में सपा की पीडीए पंचायत आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने की। मुख्य अतिथि चरथावल सपा विधायक पंकज मलिक रहे।

कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में हर जाति और वर्ग के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषकर पीडीए समुदाय के अधिकारों और हिस्सेदारी पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने सभी से उत्पीड़न और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

पीडीए पंचायत को प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ नीटू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी युवजन सभा के चरथावल विधानसभा अध्यक्ष वसीम राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *