Anuj Tyagi


सहारनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: एक लाख रुपए का इनामी बदमाश इमरान मुठभेड़ में ढेर

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस को SSP आशीष तिवारी के दिशा-निर्देशन में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी बदमाश इमरान (सोंटा रसूलपुर, शामली) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश मोटरसाइकिल से लूट की वारदात के बाद भाग रहे हैं। घटना स्थल, थाना सरसावा क्षेत्र में घेरा बंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

मुठभेड़ में जिला शामली, थाना भवन के निवासी इमरान पुत्र रज्जाक घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

SSP आशीष तिवारी ने बताया कि इमरान पर सहारनपुर, मेरठ सहित अन्य जिलों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें लूट, डकैती और अन्य मामले शामिल हैं।

मुठभेड़ में थाना गागलहेड़ी और थाना सरसावा की संयुक्त टीम ने भाग लिया, जिसमें थानाध्यक्ष गागलहेड़ी प्रवेश शर्मा भी घायल हुए है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है

यह कार्रवाई पुलिस की बहादुरी और अपराध नियंत्रण के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *