सौरभ दुबे
फिरोजाबाद: लूट का मुख्य आरोपी नरेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 40 लाख की रिकवरी
फिरोजाबाद। रविवार रात करीब 8:30 बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस और कस्टडी से फरार बदमाश नरेश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से चली गोलीबारी में बदमाश नरेश की मौत हो गई।
मुठभेड़ में SO रामगढ़ संजीव दुबे घायल हुए, जबकि SPRA पुलिस अधीक्षक देहात फिरोजाबाद की बुलेट प्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचाई।
पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 40 लाख रुपए, दो पिस्तौल और कई खोके कारतूस बरामद किए। नरेश खैर, अलीगढ़ का रहने वाला था और उस पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।
घटना की पृष्ठभूमि: 30 सितंबर को फिरोजाबाद में हुई 2 करोड़ से अधिक की लूट में नरेश की प्रमुख भूमिका थी। इस लूट में शामिल कुल 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनसे 1 करोड़ रुपए नगद बरामद किए गए थे।
नरेश ने शौच के बहाने पुलिस अभिरक्षा से हाईवे नंबर 2 पर भागने की कोशिश की। मुठभेड़ BMR होटल के पीछे हुई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने पहले से ही एक छिपा हुआ थैला तैयार किया था, जिसमें हथियार रखे हुए थे।
डीआईजी आगरा रेंज ने नरेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
बाइट: एसएसपी सौरभ दीक्षित

