भाजपा की सांप्रदायिकता का जवाब सपा भाईचारे से देगी : ज़िया चौधरी
मुज़फ्फरनगर/अनुज त्यागी
समाजवादी पार्टी का मासिक बैठक एवं स्थापना दिवस समारोह सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़िया चौधरी ने की तथा संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत ने किया।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। जनता के अधिकारों और योजनाओं की उपेक्षा से आमजन में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाने के लिए भाजपा सरकार साजिशन सांप्रदायिक तनाव बढ़ा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेशभर में एकता और भाईचारे की मजबूती से भाजपा की सांप्रदायिकता का जवाब देंगे।
इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन और समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों को मजबूत करें और भाजपा की सांप्रदायिक साजिश के विरुद्ध एकता-भाईचारे का अभियान चलाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के मिशन को सफल करें।
स्थापना दिवस पर पार्टी के संघर्ष पर चर्चा की गई और मिठाई बांटी गई। बैठक को जिला उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, संजीव आर्य, डॉ. अविनाश कपिल, इमरोज पायलट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, सपा नेता सलीम मलिक, सतबीर त्यागी, राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, नेत्री दीप्ति पाल, सभासद नदीम खान आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, सपा नेत्री वकीला बेगम, एडवोकेट अभिषेक गोयल, सुमित पंवार बारी, राशिद जैदी, रामपाल सिंह पाल, डॉ. नूर हसन सलमानी, ऐश मोहम्मद मेवाती, रजनीश यादव, चौधरी अजय कुमार, पंकज सैनी, तरन सौदे एडवोकेट, सलमान त्यागी, श्याम सुंदर, हनीफ इदरीसी, सरताज चौधरी, आयुष चौधरी, रिजवान अंसारी, फैसल राणा, सभासद शहजाद चीकू, सभासद हसीब राणा, सलीम अंसारी, डॉ. हनी समाहत, डॉ. अलीशेर अंसारी, वंशराज चौहान, हुसैन राणा, राव नफीस, शशांक त्यागी, आशीष राणा, चौधरी मेहरबान, शानू ठेकेदार, गगन मावी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


