Anuj Tyagi
तेज रफ्तार कैंटर कंटेनर से टकराया, चार की मौत – एक घायल
रुनकता फ्लाईओवर, आगरा में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा; शराब के नशे में था चालक
आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता फ्लाईओवर पर देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराया। भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का केबिन सड़क पर आ गिरा। केबिन में बैठी एक महिला, एक पुरुष और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर के पिछले हिस्से में सवार एक किशोर ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना पाया गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।


