मुजफ्फरनगर में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा
महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई मंडी के मेहता क्लब से महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ प्रारंभ की गई।

कार्यक्रम में मुख्य आरती महाराज जी की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, दिनेश बंसल, अनिल तायल, अनिल कंसल, मोहन तायल, रेनू गर्ग, मिथिलेश गर्ग, शिवसेना मंडल अध्यक्ष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से की और महाराज जी के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शोभायात्रा का संचालन राजीव गोयल, प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री विपिन गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, कुलदीप मित्तल, राजेंद्र तायल, संजीव अग्रवाल, योगेश गुप्ता, मुकेश प्रधान, अजय गुप्ता, संदीप गुप्ता (रामपुरी), रविन्द्र लालाजी (खाईखेड़ी), राजीव मित्तल (रामपुरी), मोंटी सिंघल (रामपुरी), हर्षित सिंघल (इंद्रा कॉलोनी) और राजेंद्र गोयल (चाटवाले) ने किया।

यह यात्रा नई मंडी के मुख्य बाजारों से होते हुए अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, मोती महल, भगत सिंह रोड, शिव चौक से होकर टाउन हॉल पहुंची, जहां अजय कुमार सिंघल द्वारा आरती के पश्चात महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा का समापन किया गया।

