Anuj Tyagi
स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सीएचसी मखियाली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर, 01 अक्टूबर 2025।
स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” एवं मिशन शक्ति के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के आदेशानुसार तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अन्नु चौधरी के निर्देशन में सीएचसी मखियाली पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वीरपाल निरवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेश जैन शामिल रहे, जिनके कर-कमलों द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम — बाल रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रही। टीम ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य परामर्श, जाँच एवं आवश्यक उपचार सेवाएँ प्रदान कीं।
इस अवसर पर नितिन कुमार (A.R.O.), योगेश कुमार त्यागी (H.E.O.), कुलदीप शर्मा (I.O.), अनुराधा (B.P.M.), अनीता (B.C.P.M.), नितिन वालिया (D.E.O.), ए.एन.एम., सी.एच.ओ., आशा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे और शिविर की सफलता में योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अन्नु चौधरी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजन का आभार व्यक्त किया।


