Anuj Tyagi


🅰️ ब्रेकिंग न्यूज – बहराइच नरसंहार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

बहराइच। जिले के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।

ग्रामीण विजय कुमार ने खेत में लहसुन की बोवाई से इनकार करने पर दो किशोरों की गड़ासे से निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

हत्या के बाद विजय ने खुद को पत्नी और दो बेटियों के साथ कमरे में बंद कर लिया और घर में आग लगा दी। आग की लपटों में विजय, उसकी पत्नी और दो बेटियों समेत चारों जिंदा जलकर मौत के शिकार हो गए। इस अग्निकांड में घर में बंधे चार मवेशी भी झुलसकर मर गए।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीण खून से लथपथ किशोरों के शव देखकर सहम गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

एक ही गांव में 6 लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे बहराइच जिले को दहशत और सदमे में डाल दिया है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *