Anuj Tyagi
मुजफ्फरनगर पुलिस ने जवाहर नवोदय विद्यालय के लापता छात्र को सकुशल बरामद किया
मुजफ्फरनगर।
22 सितंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय, बघरा के कक्षा 9 के दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। प्रधानाचार्य ने दोनों को समझाकर भेज दिया, लेकिन इसके बाद एक छात्र स्कूल से कहीं चला गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर थाना तितावी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए छात्र की शीघ्र व सुरक्षित बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित कीं। लगातार प्रयासों के बाद 24 सितंबर को पुलिस ने गुमशुदा छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र पूरी तरह सुरक्षित है और परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएसपी ने समय पर कार्रवाई करने वाली टीमों की सराहना की।

