✍️ तस्लीम बेनक़ाब

🚔 मुज़फ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस का सख़्त अभियान

जाति व धर्म सूचक शब्द लिखी गाड़ियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, चालान व सीज़ तक की तैयारी

मुज़फ्फरनगर।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे के नेतृत्व में यातायात प्रभारी राकेश सिंह, टीएसआई मुकेश चंद शर्मा और टीएसआई तरुण कुमार पूरी लगन और मेहनत के साथ सड़कों पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

इस अभियान के अंतर्गत वाहनों पर जाति व धर्म सूचक शब्द लिखाकर चलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे वाहन मालिकों का न सिर्फ भारी चालान काटा जाएगा, बल्कि गाड़ियां सीज़ भी की जा सकती हैं।

किन शब्दों पर होगी कार्रवाई?

अगर आपकी गाड़ी पर ब्राह्मण, यादव, चौधरी, क्षत्रिय, जाट, मुस्लिम जैसे कोई भी जाति या धर्म सूचक शब्द लिखे हैं, तो यातायात पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकती है।

अन्य नियम तोड़ने वालों पर भी शिकंजा

यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि इस अभियान में जाति व धर्म सूचक शब्द लिखी गाड़ियों के साथ-साथ अन्य नियम तोड़ने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है, जिनमें शामिल हैं:

  • काली फिल्म लगी गाड़ियां
  • बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालक
  • तीन सवारी वाले दोपहिया वाहन
  • प्रेशर हॉर्न, साइरन
  • मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन

मोटर वाहन एक्ट का सख़्त पालन

अधिकारियों ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी लिखना पूरी तरह अवैध है। ऐसे वाहन मालिकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आज भी ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए कई वाहनों के चालान किए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *