Anuj Tyagi


🚨

चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 31 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चमोली। एसपी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन एवं “नशामुक्त चमोली अभियान” के तहत पुलिस ने नशा तस्करों पर एक और कड़ा प्रहार किया है। कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने सिमली मोटर मार्ग पर चैकिंग के दौरान एक आरोपी को 01 किलो 31 ग्राम चरस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ₹17,000 नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2025 की शाम जखेड यात्री सैड के पास व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबराया और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसपाल सिंह (35 वर्ष), पुत्र रूप सिंह, निवासी ग्राम हिमनी, थाना व तहसील थराली, जनपद चमोली के रूप में हुई है। आरोपी के बैग से चरस की गांठें (01 किलो 31 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹2,05,000/-), इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी ₹17,000/- बरामद हुए। आरोपी ने कबूल किया कि नकदी चरस बेचने से कमाई गई थी।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0–53/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस का सख्त संदेश

चमोली पुलिस ने कहा कि—
“नशे का कारोबार समाज और युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस जहर के कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस की जंग लगातार जारी रहेगी।”

👉 पुलिस टीम में व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी, अ0उ0नि0 भूपेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल मनवीर सिंह, का0 नरेश नेगी, का0 आशुतोष तिवारी और का0 रविकांत शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *