Anuj Tyagi
🌐
मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में किया निरीक्षण, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का दौरा कर अतिवृष्टि से प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर परिसर में जलभराव और मलबा जमा हो गया था, जिसे अब पूरी तरह हटा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।


