Anuj Tyagi


मुज़फ्फरनगर : केबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया राष्ट्रीय लोकदल सदस्यता अभियान का उद्घाटन, पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में जोश-उत्साह के साथ संपन्न अभियान

मुज़फ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान आज बड़े उत्साह और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से भारी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और आम नागरिकों ने भाग लिया और राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष संदीप मलिक सहित अनेक जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय लोकदल की रीति-नीति तथा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ही वह पार्टी है जो किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति की सच्ची आवाज बनकर उनके हक-अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के मार्गदर्शन में चलकर ही समाज में समता और न्याय की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता का मान बढ़ाने हेतु उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया और विशेष रूप से दलितों व पिछड़ों का गौरव बढ़ाया।

अनिल कुमार ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में एनडीए की सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने के साथ-साथ सभी समाज के वर्गों को राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, महामंत्री प्रदीप गुर्जर, बशारत खान, धीरसिंह प्रधान, सचिन शर्मा, सतपाल प्रधान, धर्मेन्द्र राठी, बीरसिंह बावरा, देवेंद्र सिंह, अमित प्रधान, सोमपाल प्रधान, सत्य प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे, अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ेंगे और जनता की समस्याओं को मुखरता से उठाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *