Anuj Tyagi


गाजियाबाद में पुलिस चौकी घोटाला, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने खोला पोल – 21 साल के नौजवानों को मिल रही चौकी, अनुभवी अधिकारी लाइन में पड़े हैं

गाजियाबाद। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बड़े खुलासे करते हुए कहा कि गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में पुलिस चौकियों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुभव रखने वाले पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में पड़े हैं और उनके बजाय केवल 21 साल के नौजवानों को चौकी इंचार्ज बना दिया जा रहा है।

 

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, “जो अधिकारी वर्क में आने के बाद ट्रेनिंग पूरी करके चौकियों पर भेजे जाते हैं, उन्हें छोड़कर मात्र पैसा देकर चौकियां दी जा रही हैं। मेरा मकसद केवल जनता की आवाज उठाना है। बड़े अधिकारी जनता से मिलने की बजाय सीधे विधायक या सांसद से मिलते हैं। जब भी जनता का फोन लगाते हैं तो जवाब मिलता है कि ‘वीसी चल रही है, अधिकारी फील्ड में नहीं गए।'”

उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार के साफ निर्देश हैं कि फील्ड में जाकर मामले की जांच की जाए, लेकिन इसके उलट हर जगह सिर्फ दिखावा हो रहा है। विधायक ने यह भी दावा किया कि तीन दरोगाओं से बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसमें दरोगाओं ने स्वीकार किया है कि ढाई लाख रुपए देकर चौकी की नियुक्ति की गई थी।

साथ ही विधायक ने एसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “एसीपी झोला लेकर बैठे हैं, डीसीपी और सीपी केवल बड़े मामलों की जांच करते हैं। मेरे द्वारा लिखे पत्र के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मैं मुख्यमंत्री के समक्ष धरने पर बैठूंगा।”

अत्यंत गंभीर रूप से विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि रोंगनिया क्षेत्र में मुसलमानों की घुसपैठ के मामले को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि पैसे लेकर अवैध रूप से घुसपैठ की प्रक्रिया चल रही है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सरकार से तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सही जांच नहीं कराई गई तो वे सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।


#गाजियाबाद #पुलिसघोटाला #नंदकिशोरगुर्जर #चौकीघोटाला #योगीसरकार #घुसपैठ #सत्ता_का_दुरुपयोग #जनआवाज #IndiaNews #BreakingNews #PoliceCorruption #UPPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *