सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, किसान समस्याओं के समाधान पर हुआ जोर

मुजफ्फरनगर,सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना के अध्यसहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना की वार्षिक साधारणक्ष अनिल त्यागी के नेतृत्व में आज वार्षिक साधारण सामान्य सभा की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण सभा में सभी सम्मानित डायरेक्टर, डेलीगेट, किसान, सोसायटी के सेक्रेटरी, डिप्टी, कर्मचारी एवं रोहाना, देवबंद, तितावी व खाईखेडी शुगर मिल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभा में मुख्य रूप से किसानों की मिल से संबंधित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव पारित किया गया, ताकि समय पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गन्ना सेंटर से जुड़े सभी प्रस्तावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें गन्ना विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई और उनके हित में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा कि समिति हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी और उनके हित के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *