अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी: सुरेश राणा

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का भागवत कथा कार्यक्रम में जोरदार भाषण, राहुल गांधी व सपा पर किया हमला

देवबंद (प्रशांत त्यागी) – उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के फायरब्रांड नेता सुरेश राणा ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अब मथुरा की बारी है। मथुरा में भी भव्य श्री कृष्ण राधा रानी मंदिर का निर्माण जल्द देखने को मिलेगा।

शुक्रवार को सुरेश राणा भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव रणखंडी पहुंचे। उन्होंने कथा कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और तिलक से उनका जोरदार स्वागत किया। सुरेश राणा ने भगवान श्री कृष्ण के जयकारे से कार्यक्रम का माहौल भक्ति रस से भर दिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस का ‘दुर्योधन’ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘फ्लॉप शो’ बताते हुए कहा कि दोनों नेता न केवल अपनी पार्टी का बंटाधार कर चुके हैं, बल्कि देश को भी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है, अब मथुरा में भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में पूजा कर यह संदेश स्पष्ट कर दिया है।”

सुरेश राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हर गांव में श्री राम और भागवत कथा के माध्यम से भक्ति का वातावरण तैयार हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के तहत विकास योजनाएं हर गरीब के घर तक पहुंच रही हैं, जबकि पूर्व सरकारें भ्रष्टाचार और चरमपंथी आतंकवाद में उलझी हुई थीं।


📢 राहुल गांधी पाकिस्तान की फुस्स मिसाइल

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,
“कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पास कोई हाइड्रोजन बम नहीं, बल्कि वह पाकिस्तान की फुस्स मिसाइल हैं। भाजपा की एंटी बैलिस्टिक मिसाइल कांग्रेस के हर बयान को खत्म कर रही है। राहुल गांधी देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन जनता उन्हें हार के रूप में जवाब देती है।”

उन्होंने राहुल गांधी व अखिलेश यादव को असफल नेता बताते हुए कहा कि उनका भविष्य भाजपा के शासनकाल में कभी बुलंदियों तक नहीं पहुंचेगा।


⚡ आजम खान पर कसा निशाना

सुरेश राणा ने आजम खान के विषय पर कहा,
“आजम खान के किए गए अपराध माफी के काबिल नहीं हैं। जो कर्म किए, उसका फल उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सपा व कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा। अखिलेश यादव ही बता सकते हैं कि वे आजम खान को कितना याद कर रहे हैं।”


🚓 सुरक्षा के कड़े प्रबंध

पूर्व मंत्री सुरेश राणा के रणखंडी आगमन पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। यूपी पुलिस के स्पेशल कमांडो सहित स्थानीय पुलिस सतर्क रही। कथा पंडाल में भी सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।


👉 #AyodhyaMandir #MathuraMandir #BhagwatKatha #SureshRana #DevbandNews #UPPolitics #YogiGovernment #KrishnaRadharaniTemple #AzamKhan #RahulGandhiNews #BJPNews #Hindutva

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *