📰 वैष्णो देवी यात्रा में मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को पूर्व सांसद कादिर राणा ने दी आर्थिक सहायता, मकान निर्माण में भी मदद का किया ऐलान
मुजफ्फरनगर:
माता वैष्णो देवी धार्मिक यात्रा पर गए नगर के कई श्रद्धालुओं की प्राकृतिक आपदा (भूस्खलन) से दुखद मृत्यु व अनेक लोगों के घायल होने की सूचना पर समाजवादी पार्टी नेता पूर्व सांसद कादिर राणा ने सभी के घर पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
देशराज प्रजापति के परिवार में अनंत व दीपेश की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय पाई गई। इसी के मद्देनजर पूर्व सांसद कादिर राणा ने 50 हजार रुपए की सहायता राशि व मकान निर्माण हेतु 1 टन सरिए की भी घोषणा की थी।

पूर्व सांसद कादिर राणा के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा प्रदेश सचिव बृजराज सैनी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, सपा नेता दर्शन सिंह धनगर, सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी, सपा नेता नासिर खान, वसीम राणा, सागर कश्यप सहित अन्य नेता देशराज प्रजापति के घर पहुंचकर घायल अन्य परिजनों का हाल जाना।
सपा नेताओं ने देशराज प्रजापति को 50 हजार रुपए व एक टन सरिए की सहायता राशि सौंपी। साथ ही यह घोषणा की कि यदि सरकार आवास निर्माण में सहायता नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी मकान बनवाने में भी पूरी मदद करेगी।
पूर्व सांसद कादिर राणा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि वैष्णो देवी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक आपदा में अपने अपनों को खोया है। समाजवादी पार्टी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है।

