📰 सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की
Anuj Tyagi
मुजफ्फरनगर:
पुरकाजी खादर क्षेत्र के किसानों की बाढ़ में फसलों की व्यापक हानि तथा अनेक समस्याओं का सामना कर रहे किसानों के लिए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मिलकर तमाम समस्याओं को रखते हुए उनको प्राथमिकता से निस्तारण की मांग रखी।
जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने बाढ़ में तबाह हुई किसानों की फसलों का मुआवजा व बाढ़ से बीमार पड़ रहे क्षेत्रीय लोगों व पशुओं के लिए चिकित्सा कैंप क्षेत्र में लगाने की भी मांग की।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल में सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता प्रधान गुलजार सिंह, रमन दीप सिंह, कुलदीप शर्मा, सरदार जतन सिंह, सरदार सुखजीत सिंह, सरदार अंग्रेज सिंह, भूपिंदर सिंह, बंजार सिंह आदि मौजूद रहे।


