Anuj Tyagi


अखिल भारतीय जाट महासभा ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आई भीषण बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित राज्य पंजाब रहा है। अचानक आई बाढ़ की प्रचंड लहरों ने वहां के लोगों की खेती-बाड़ी, घर का सामान, पशु सब कुछ बहाकर लील लिया। बारिश और बाढ़ के चलते पंजाब के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। ऐसे कठिन समय में देश के विभिन्न हिस्सों से पंजाब के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है।

इसी कड़ी में जनपद मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने मिलकर पचेंडा रोड स्थित प्लेटिनम रिजॉर्ट से एक ट्रक भर राहत सामग्री पंजाब के लिए रवाना की। इसमें चावल, आलू, प्याज, आटा, तेल, घी, खाट, मच्छरदानी, कंबल, दवाइयां, तिरपाल, मेगी, चीनी सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। राहत सामग्री सीधे करतारपुर पहुंचाई जाएगी, जहाँ अखिल भारतीय जाट महासभा के अन्य पदाधिकारी भी पहुंचकर मदद का कार्य करेंगे।

ब्रजवीर सिंह जिलाध्यक्ष

अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि देश में कहीं भी आपदा आती है तो पंजाब का हर व्यक्ति सबसे पहले पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचता है। आज पंजाब खुद आपदा की चपेट में है, इसलिए हमारा यह फर्ज बनता है कि हम अपने पंजाब के भाइयों की हर संभव मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर और अधिक आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ेगी, तो उसे भी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

अखिल भारतीय जाट महासभा के मंडल अध्यक्ष अरविंद जोहल ने बताया कि आज सभी आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह उपलब्ध कराकर राहत सामग्री पंजाब के लिए रवाना की जा रही है। उन्होंने भी यह दोहराया कि पंजाब वह राज्य है जहाँ आपदा में देश का हर व्यक्ति मदद के लिए सबसे पहले आगे आता है, अब समय आ गया है कि हम उनके साथ खड़े हों।

इस कार्य में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
चौधरी ब्रजवीर सिंह (जिला अध्यक्ष), अरविंद जोहल ( मंडल अध्यक्ष), अंकुर काकरान (जिला संयोजक), यनेंद्र जोहल, हिमांशु राठी, ममता चौधरी, वंदना बालियान, मनोज मास्टर जी, कृष्णपाल राठी (चेयरमैन), हिमांशु बालियान, मनोज रहल, नवीन चौधरी, जयंत चौधरी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अरुण कुमार, हरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, विजय कुमार (डब्बू), संजय गुड्डू, गोपाल चौधरी, संजीव चौधरी, दीपक चौधरी, सर्वेंद्र राठी आदि।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *