Anuj Tyagi


IGRS पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस प्रदेश में प्रथम

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेशभर में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अगस्त 2025 में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

IGRS व्यवस्था का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान करना है। शासन के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक थाने में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

टीमवर्क से मिली सफलता

वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन, IGRS शाखा के समर्पित कार्य, थानों में नियुक्त कर्मचारियों और जांचकर्ताओं की निरंतर मेहनत से यह उपलब्धि हासिल हुई। उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में एक भी प्रार्थना पत्र लंबित या डिफाल्टर नहीं हुआ।

एसएसपी ने की प्रशंसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि पर संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस का यह प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर अनुकरणीय है और भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए यह सभी को प्रेरित करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *