प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा रालोद का दामन

बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल मेरठ मंडल की सदस्यता प्रभारी एडवोकेट प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में खुर्जा विधानसभा के गाँव माचङ में रालोद का सदस्यता अभियान जोरदार तरीके से चलाया गया। इस दौरान प्रियंका चौधरी ने गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार किया और बताया कि क्यों उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ग्राम प्रधान प्रेमपाल कटारिया, कृष्णपाल सिंह, अरुण कुमार अत्री, प्रवीण कुमार, सोरन सिंह, सुखपाल सिंह, राजाराम, कटारिया जगबीर सिंह, निरंजन, मनोज कुमार, विजेंद्र, सतेनदर, रविंदर, सुरेंद्र, रीता चौधरी, हरपाल सिंह, शीला देवी, मनो देवी, आनंद कुमार अत्री और राजाराम कठेरिया सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

ग्रामीणों ने रालोद की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी से जुड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रियंका चौधरी ने कहा कि किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बुलंद करने के लिए रालोद ही एकमात्र विकल्प है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *