Anuj Tyagi


रोहाना स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर बैठक, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दिया आश्वासन

मुज़फ़्फ़रनगर। ग्राम बहेड़ी में रोहना गन्ना समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी के नेतृत्व में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य मुद्दा रोहाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन न रुकने की समस्या रहा। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनें अब तक बहाल नहीं हुई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और आश्वासन दिया कि वह जल्द ही रेल मंत्री से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान कराएंगे।

ग्रामीणों ने भरोसा जताया कि गन्ना समिति अध्यक्ष अनिल त्यागी और सरकार की पहल से रोहाना स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव जल्द बहाल होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *