सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर चाकू से हमला, हमलावार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम चौकडा में मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से एक आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड घायल हो गया। आरोपित को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाने में कार्यरत होमगार्ड अभिषेक राणा ने दर्ज कराये मुकदमें में बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे चौकडा निवासी आशु उर्फ छोटू पुत्र कालूराम ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई आसकरण अपनी माता व बहन के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर सिपाही कार्तिक कुमार व होमगार्ड अभिषेक राणा मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आसकरण पुलिसकर्मियों को देखते ही चाकू से हमला कर दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। हमले में होमगार्ड अभिषेक घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपित को पकड़ने की कोशिश की,तो आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि होमगार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *