Anuj Tyagi


एसडीएम अपूर्वा यादव ने डेयरी संचालकों संग की बैठक, स्वच्छता और गौवंश संरक्षण पर दिए निर्देश

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील में एसडीएम अपूर्वा यादव ने क्षेत्र के डेयरी संचालकों की एक बैठक आहूत की। बैठक में उन्होंने डेयरी संचालकों को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी मृत गौवंश खुले में या सड़क पर न छोड़ा जाए। मृत पशुओं का नियमानुसार प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

इसके साथ ही उन्होंने डेयरियों की नियमित साफ-सफाई पर भी जोर दिया। संचालकों को चेतावनी दी गई कि डेयरी से निकलने वाला गोबर या कूड़ा नालियों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंका जाए। स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हर संचालक की बताई गई।


#मुजफ्फरनगर #बुढ़ाना #SDMApoorvaYadav #समाजकीज़िम्मेदारी #डेयरीसंचालक #स्वच्छभारत #CleanIndia #CowProtection #गौवंश_संरक्षण #स्वच्छता #MuzaffarnagarNews #UttarPradesh #SDM #EnvironmentCare #GoGreen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *