Anuj Tyagi


 मुजफ्फरनगर में जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास, 5 गिरफ्तार – संपत्ति हड़पने का भी आरोप

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने और धोखाधड़ी से करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक ट्रैक्टर और घटना में प्रयुक्त एक उस्तरा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार वादी ने तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोग, जिनसे उसका मेल-जोल था, पिछले तीन साल से योजनाबद्ध तरीके से उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालते रहे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसका जबरन खतना कराया और धोखे से उसका ट्रैक्टर, एक अर्टिगा कार, 100 गज का प्लाट तथा 50 लाख रुपये की जमीन हड़प ली। इसके अलावा एक करोड़ रुपये से अधिक की जमीन बिकवाकर उसके पैसे भी अपने कब्जे में कर लिए।

तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया। छानबीन के बाद बुधवार को पुलिस ने नामजद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी को सुपुर्द किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. यामीन पुत्र उमरदीन (ग्राम किनौनी)
  2. गुलजार पुत्र उमरदीन (ग्राम किनौनी)
  3. इकराम पुत्र चूना (अलीपुर, थाना तितावी)
  4. हाफिज शहनवाज पुत्र सलीमुद्दीन (ग्राम तावली)
  5. नाई मुर्शीद पुत्र नवाब (बुढ़ीना खुर्द)

बरामदगी

  • एक मारुति अर्टिगा कार (UP12CT7101)
  • एक महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर
  • घटना में प्रयुक्त उस्तरा

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना शाहपुर प्रभारी मोहित चौधरी के साथ पुलिस टीम ने किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।


#धर्मपरिवर्तन #मुजफ्फरनगरखबर #जबरनधर्मपरिवर्तन #मुजफ्फरनगरपुलिस #धर्मांतरणमामला #संपत्तिधोखाधड़ी #उत्तरप्रदेशपुलिस

#ReligiousConversion #MuzaffarnagarNews #ForcedConversion #UPPolice #BreakingNews #PropertyFraud #LawAndOrder


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *