स्मार्ट विद्युत मीटर का भाकियू कार्यकर्त्ताओं ने विरोध करते हुए किया हंगामा, विरोध में निकाला पैदल मार्च।

असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में ऊर्जा विभाग द्वारा लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर का भाकियू कार्यकर्त्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया।इसके विरोध में पैदल मार्च निकाला।अधिकारियों की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को रुकवा दिया गया। मौके पर ऊर्जा विभाग के एसई,अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता मौजूद रहे।

चरथावल नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध तेज हो गया है।किसानों ने पैदल चरथावल नगर में पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रुकवा दी।बिजली विभाग के एससी,एक्सईन,एसडीओ और अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। किसान नेताओं के विरोध के बाद विभाग ने स्मार्ट मीटर वापस ले लिए।भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि जब तक हाई कमान का आदेश नहीं आएगा, तब तक कहीं भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा।उन्होंने उत्तराखंड में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की। विकास शर्मा ने कहा कि व जल्द ही हरिद्वार में आंदोलन की योजना बना रहे है।इस मौके पर गुलशन गोयल,सहायक अभियंता आशीष कुमार,जेई अरविंद यादव,अभिषेक बंसल,शीलू त्यागी,सौरभ त्यागी,राजेंद्र वाल्मीकि,आलम त्यागी सहित सैकड़ो कस्बे वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *