बाइक फिसलने से मां-बेटे समेत तीन बाइक हुए घायल, उपचार हेतु पहुंचाया अस्पताल।
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर अलावलपुर पुलिस चौकी के पास अन्य वाहन बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलो को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया।
गुरुवार को थाना चरथावल क्षेत्र के रोहाना मार्ग से थाना क्षेत्र के रोनी हरजीपुर निवासी मांगेराम 30 वर्ष अपनी बहन शशि 28 वर्ष व मां बबली 50 वर्ष के साथ बाईक द्वारा गांव लौट रहा था।जैसे ही ग्राम अलावलपुर चौकी के निकट पहुंचे तभी सामने से आये वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिससे तीनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गये।सूचना पर पीआरवी 2211 तथा बाइक पीआरवी 5233 मौके पर पहुंची तथा घायल तीनों व्यक्तियो को पीआरवी की मदद से सीएचसी चरथावल में भर्ती कराया गया

