भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की सम्पन्न, बड़ी संख्या में जुटे किसान।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के ग्राम न्यामू में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िलाध्यक्ष अक्षय त्यागी,चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष काला प्रधान चौकड़ा,त्रिवेणी शुगर देवबंद के मैनेजर शिवकुमार त्यागी,उप प्रबंधक विपिन त्यागी,सी.पी. सिंह और दुर्गेश सिंह सेक्टर इंचार्ज) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगेराम त्यागी ने की जबकि संचालन विनय त्यागी जिला सचिव ने किया सभा में साधु राम त्यागी, सरताज त्यागी,कपिल त्यागी,काकन त्यागी,महेश त्यागी,मधु त्यागी,बिजेंद्र त्यागी,अनिरुद्ध त्यागी,अनुज त्यागी,अंकित जोशी,महरूप त्यागी,नदीम त्यागी,रूपेश त्यागी,नीटू प्रधान चौकड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष अक्षय त्यागी ने विनय त्यागी को पगड़ी पहनाकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही 10 युवाओं ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।सभा में किसानों को गन्ना फसल की बीमारियों और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई।जीएम शिवकुमार त्यागी ने बीमारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की,वहीं उप प्रबंधक विपिन त्यागी ने मिल द्वारा किसानों को दी जा रही सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी।सभा के दौरान किसानों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और किसान हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *