किशोरी के अपहरण और लूट के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर बरामद किया अवैध तमंचा।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल पुलिस ने नाबालिक किशोरी के अपहरण और लूट के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी उमर उर्फ़ फारुख पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम हैबतपुर को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी के मकान पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा किया था, जिसके बाद आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।

 

जानकारी के मुताबिक, मामला 3 और 4 जून का रात है लगभग रात्रि 2 बजे आरोपी उमर उर्फ फारुख और उसका साथी तसव्वुर पुत्र सालिम, जो कि उसी गांव के रहने वाले हैं, दीवार फांदकर एक घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों ने घर में सो रही 16 वर्षीय किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियार बरामद किया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *