चरथावल ब्लॉक का पांचवा गांव निवारणीय अंधता मुक्त घोषित

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: डॉ चैरिटी ऑई हॉस्पिटल और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के सहयोग से ग्राम खुसरोपुर ब्लॉक चरथावल के पांचवें गांव को निवारणीयअंधता मुक्त घोषित किया गया।निवारण अंधता मुक्त घोषणा के पूर्व गांव में घर-घर जाकर संस्था की टीम ने मरीजों को चिन्हित कर चरथावल नेत्र जांच केंद्र पर मरीजों को ले जाकर नेत्र जांच की गई

 

मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए मरीज को मनानी सहारनपुर स्थित डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में निशुल्क इलाज किया गया जिन मरीजों को चश्मों की आवश्यकता थी उनको चश्मा बनाने के लिए बताया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज गर्ग अध्यक्ष व्यापार मंडल चरथावल एवं ग्राम वासियों समुदाय में डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कम्युनिटी ऑप्टोमेट्रिस्ट परविंदर त्यागी द्वारा अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं एवं अब तक सहारनपुर में ओपीडी सर्जरी के बारे में बताया,कम्युनिटी कार्यक्रम अधिकारी दीपक रावत ने समाज में गांव वासियों को अस्पताल द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में बताया और  निवारणीय अंधता गांव घोषित कार्यक्रम में सहयोग की सराहना की तथा हर एक व्यक्ति को अपनी आंखे हर छ महीने में जांच करवाने का आग्रह किया अध्या प्रोजेक्ट मैनेजर इम्तियाज द्वारा आद्या प्रोजेक्ट मैं महिला सहाशक्तिकरन सीनियर कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार द्वारा निवारणीय अंधता मुक्त ग्राम में लोगो के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। अंत में दीपक रावत द्वारा अतिथियों गांव वासियों व मीडियाकर्मियों और अपनी अन्य कम्युनिटी टीम सचिन संदीप राहुल अवनीश जुबेर आदि को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *