या हुसैन की सदाओं के बीच चरथावल नगर में निकला चेहल्लुम का जुलूस।

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: चरथावल नगर में चेहल्लुम का जुलूस मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिये कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।थाना प्रभारी ने भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।वही डॉक्टर रज़ा अबास लखनवी ने मजलिस को खिताब फरमाया।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अ.स. समेत कर्बला के 72 शहीदों की याद में अंजुमन फौज ए हुसैनी चरथावल के नेतृत्व में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया।डॉक्टर रज़ा अबास लखनवी ने मजलिस को खिताब फरमाया जुलूस में कई मातमी अंजुमन अपने अलम के साथ नौहाख्वानी व सीनाजनी करती नजर आईं।इस मौके पर मौलाना शाकिर हुसैन लखनवी अंजुमन शाने अज़ा, निशांत जाफरी,हसन अली, इस्तखार, मुसर्रत, वसीम रज़ा,मंसूर असद,काज़िम अब्बास,निशात जाफरी आदि मौजूद रहे।वही सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी चरथावल जसवीर सिंह के नेतृत्व में समस्त स्टाफ अलर्ट रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *