Anuj Tyagi


मुजफ्फरनगर: नाबालिग लापता, लव जिहाद का आरोप; महापंचायत की चेतावनी

 

मुजफ्फरनगर। जनपद के गांव बेगराजपुर से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 अगस्त तक नाबालिग लड़की को बरामद नहीं किया गया तो गांव में महापंचायत आयोजित की जाएगी।

स्वामी यशवीर महाराज ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए आरोपित युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लड़की की बरामदगी तक धरना जारी रहेगा और दोषी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।


#Muzaffarnagar #Begrajpur #MinorGirlMissing #LoveJihad #Mahapanchayat #PoliceAction #UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *