Anuj Tyagi
📰 मुज़फ्फरनगर: करौदा महाजन गाँव में भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की मौत
मुज़फ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गाँव में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय तमन्ना और उसका छोटा भाई 7 वर्षीय पारस घर में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। भाई के होंठ और बहन की उंगली पर डसने के निशान मिले। परिजन दोनों को तुरंत अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गाँव में गमगीन माहौल है और हर किसी की आँखें नम हैं।
🔖 #मुज़फ्फरनगर #सांपकाडसना #फुगाना #करौदा_महाजन #दुःखदघटना #परिवारमेंमातम
#Muzaffarnagar #SnakeBite #Fugana #KarodaMahajan #TragicIncident #FamilyInGrief
#AnujTyagiUpdate #RajsattaPost #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #LocalNews #LatestUpdate #NewsAlert #NewsUpdate #SocialMediaNews

