किसान सेना अराजनीतिक की बैठक का आयोजन,संगठन का हुआ विस्तार

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र ग्राम चौकड़ा में किसान सेना अराजनीतिक द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें विभिन् पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।वही किसान नेताओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखण्ड के ग्राम चौकडा में किसान सेना अराजनीतिक की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें पहुंचे वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इसरार त्यागी, मंडल अध्यक्ष मौहम्मद मुरसलीन आदि का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया बैठक में राजकुमार को युवा ब्लॉक अध्यक्ष,रणबीर कश्यप को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्राम वासियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इसरार त्यागी,मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन,जिलाध्यक्ष डॉक्टर उस्मान प्रधान,पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी,जावेद प्रधान,कादिर प्रधान,अहताकाम,इकबाल पुंडीर,मोहम्मद शमी राणा,सनव्वर,आरिफ त्यागी,सुरेंद्र त्यागी,फरमान त्यागी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *