Oplus_16908288

मैजिक की टक्कर लगने से विक्की सवार वृद्ध सेवादार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कस्बे में बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में मैजिक की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हुए विक्की सवार वृद्ध सेवादार की उपचार के दौरान मौत हो गयी।वृद्ध की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर ग्राम अमीगढ के निकट राम-रहीम का रामचर्चा घर(सत्संग भवन) स्थित है। रविवार की सुबह चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम मुथरा निवासी इंद्रपाल 70 वर्ष रामचर्चा से रात्रि की ड्यूटी करके विक्की से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह चरथावल बस स्टैंड के निकट पहुंचा तभी सामने से तेजगति से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने विक्की में जोरदार टक्कर मार दी। मैजिक टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी थी। वृद्ध की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया।चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *