Anuj Tyagi


जनपद मुजफ्फरनगर में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी गई श्रद्धांजलि

किसान नेताओं, जाट समाज व दलित वर्ग के हजारों लोग रहे मौजूद

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा परिवार की ओर से कई राज्यों के राज्यपाल रहे स्वर्गीय सत्यपाल मलिक की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जाट समाज के साथ-साथ दलित वर्ग से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक जीवन व संघर्षों को याद किया।

सभा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, तथा अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौ. युद्धवीर सिंह ,चौधरी अरविंद जौहल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने जीवन भर किसान, मजदूर और समाज के हर वर्ग के लिए संघर्ष किया।

  • भीम आर्मी प्रमुख विनय रतन ने कहा कि उन्होंने जब सत्यपाल मलिक के बारे में पढ़ा तो पाया कि वह ऐसे नेता थे जिन्होंने सत्ता की गलत नीतियों का विरोध किया और किसानों की आवाज बुलंद की। उन्होंने घोषणा की कि वह भी आगे की राजनीति में सत्यपाल मलिक के पदचिह्नों पर चलेंगे।
  • सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने 30 साल तक जिस पार्टी की सेवा की, उसी ने उन्हें अंतिम समय में अपमानित किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन वह किसी सम्मान के मोहताज नहीं थे।
  • चौ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने ईमानदारी से समाज और किसानों के हित में कार्य किए। अंतिम समय में उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह शर्मनाक रहा।
  • चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि सत्यपाल मलिक किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाते रहे, इसी कारण उन्हें परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास करती है।

        ●सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अरविंद जौहल ने कहा कि  सत्यपाल मलिक किसानों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपने जीवन में ईमानदारी और सच्चाई को सर्वोपरि रखा। उनके विचार और संघर्ष नई पीढ़ी को हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे

इस अवसर पर चौ. ब्रजवीर सिंह जिलाध्यक्ष जाट महासभा, यानेद्र जौहल प्रदेश उपाध्यक्ष, अरविंद जौहल सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, विजय चौधरी मंडल उपाध्यक्ष, मनीष चौधरी प्रवक्ता, अमन रॉयल प्रदेश महासचिव युवा, सतेंद्र राठी, आशीष बालियान, संजय राठी, रंजनवीर सिंह एडवोकेट, देवी सिंह सिंभालका, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, मनमोहन सिंह मेयर जम्मू कश्मीर, सुभाष बालियान सर्वखाप मंत्री, अंकुर काकरान जिला संयोजक, डॉ. जीत सिंह तोमर, विश्वेंद्र चौधरी, रमेश मलिक, मिंटू प्रधान मोरना, डॉ. शरणवीर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।

श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि सत्यपाल मलिक किसानों और समाज के बीच आज भी गहरी छाप छोड़ गए हैं।



📌

#सत्यपालमलिक #श्रद्धांजलिसभा #मुजफ्फरनगर #जाटमहासभा #किसानआंदोलन #नरेशटिकैत #हरेंद्रमलिक #विनयरतन #अनिलकुमार #युद्धवीरसिंह #अरविंदजौहल

📌

#SatyapalMalik #TributeMeeting #Muzaffarnagar #JatMahasabha #FarmersMovement #NareshTikait #HarendraMalik #VinayRatan #AnilKumar #YudhveerSingh #ArvindJauhal


#AnujTyagiUpdate #RajsattaPost #BreakingNews #ViralNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *